{"_id":"66c7cfc29af2f4e0cf0df1e4","slug":"police-and-invigilators-took-command-of-the-examination-centers-barabanki-news-c-315-1-brp1006-123074-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुलिस व पर्यवेक्षकों ने संभाली परीक्षा केंद्रों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुलिस व पर्यवेक्षकों ने संभाली परीक्षा केंद्रों की कमान
Fri, 23 Aug 2024 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पांच दिनों तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की शुरुआत शुक्रवार 23 अगस्त से होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच 29,280 अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही बृहस्पतिवार शाम से सभी केंद्र पुलिस के हवाले हो गए। पर्यवेक्षकों ने भी परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए केंद्रों की कमान संभाल ली है।
पुलिस भर्ती परीक्षा की शुरूआत सुबह 10 बजे से होने वाली पहली पाली की परीक्षा के साथ होगी। इसे लेकर सभी परीक्षा केंद्रों को छावनी में तब्दील कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की पहचान के लिए केंद्रों पर ही ई केवाईसी के इंतजाम भी किए गए हैं। पूरी परीक्षा की वेब काॅस्टिंग के लिए 250 कैमरे भी लगाए गए हैं।
उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जनेस्मा, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, जमीलुर्रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा एवं राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर दो पालियों में सुबह 10 से 12 व शाम 3 से 5 बजे तक 2,928-2,928 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बोर्ड एक अधिकारी को परीक्षा पयर्वेक्षक के रूप में 48 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए पहले ही भेज चुका है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जहां एडीएम अरुण कुमार सिंह को तो पुलिस की तरफसे एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण को जिले का नोडल बनाया गया है। जबकि डीएम व एसपी नियमित तौर पर परीक्षा कार्यों की निगरानी करेेंगे। हर केंद्र पर एक राजपत्रित अधिकारी भी सेेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें व साइबर कैफे पूरी तरह से बंद रहेंगे।
पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाकर यहां करीब 10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जो परीक्षा के दौरान हर केंद्रों से पल पल की रिपोर्ट ले कर अपडेट आला अफसरों को देते रहेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस फोर्स के साथ ही जिले के सभी छह सीओ, 24 थाना प्रभारियों के साथ 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ही नहीं एसटीएफ समेत कई एजेंसियां परीक्षा केंद्रों के आस-पास सक्रिय रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों से विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी रहेंगे, जो अभ्यर्थियों से बातचीत कर परीक्षा संचालन से जुड़ी खबरों पर करीबी नजर रखेंगे।
परीक्षा केंद्रों पर करीब 250 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरों से भी परीक्षा की निगरानी होगी। परीक्षा केंद्र का लाइव प्रसारण लखनऊ से देखा जा सकेगा। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पांच दिन में कुल 10 पालियों में 29,280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जुटने वाली अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन के इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए जहां बस सेवा मुफ्त होगी। इसके लिए प्रवेश की फोटो कॉपी देनी होगी। प्रभारी एआरएम जमीला ने बताया कि देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क बना दी गई है। शहर से देवा, सतरिख व जहांगीराबाद तक दो दो बसें लगाई गई हैं। लखनऊ के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।