{"_id":"612546928ebc3e5fa078512f","slug":"pm-aawas-barabanki-news-lko592593976","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास वसूली में प्रधान व सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास वसूली में प्रधान व सचिव को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से प्रधान के करीबी के द्वारा वसूली मामले में जांच के बाद प्रधान व सचिव को नोटिस जारी की गई है। वहीं प्रधान के करीबी पर पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। कार्रवाई के बाद जिम्मेदार अपनी गर्दन बचाने में जुट गए है।
मामला हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर का है। यहां पर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की वसूली किए जाने का मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के द्वारा मामले की जांच कराई गई। जिसमें 10 लाभार्थियों में छह के बयान लिए गए।
जिसमें अशोक कुमार व लल्लन के लिखित बयान में प्रधान के करीबी पप्पू के द्वारा 10-10 हजार रुपये वसूलने के वायरल वीडियो की पुष्टि हुई। जिस पर सतरिख थाने में प्रधान के कथित सहयोगी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्राम प्रधान व सचिव की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
इसके बावजूद प्रभावी मानीटरिंग न करने से इस प्रकार के क्रिया कलापों का दोषी माना गया। जानकारी होने के बाद इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत न कराने को संलिप्तता माना गया। इस पर विभागीय अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आदर्श सिंह ने प्रधान व सचिव को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में साक्ष्यों समेत अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर प्रधान को पद से हटाते हुए सचिव के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वसूली किए जाने की बात जांच रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें प्रधान के करीबी पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। प्रधान व सचिव को जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा नोटिस भेजकर एक सप्ताह में पक्ष प्रस्तुत करने समय दिया गया है। तय समय में पक्ष न रखने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
- भोला नाथ कनौजिया, पीडी