फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pledged to follow compassion, friendship and non-violence

Barabanki News: करुणा, मैत्री और अहिंसा के अनुसरण का लिया संकल्प

Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pledged to follow compassion, friendship and non-violence
बाराबंकी। त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पटेल तिराहा निकट जिला पंचायत कार्यालय के पास बौद्ध अनुयायियों द्वारा बुद्ध की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने तथागत बुद्ध के करुणा, मैत्री और अहिंसा के संदेश का अनुसरण करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई। पूजन वंदन के बाद प्रातः दस से शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिद्धार्थ, विजय विश्वास, श्रवण कुमार, चंद्रशेखर, कमलेश कुमार, एमडी आनंद, रमेश भारती, संगीता कमलेश, कीर्ति सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने किया भगवान बुद्ध को नमन
वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर ओबरी स्थित पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन सहिष्णुता, करुणा और विवेक का मार्ग दिखाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि बुद्ध ने आत्मज्ञान और आंतरिक जागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विजय पाल गौतम, राजेन्द्र वर्मा, राम हरख रावत, रामकुमार लोधी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरदान कर मनाई बुद्ध जयंती
बाराबंकी। डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति द्वारा सतरिख नाका चौराहा स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत और समिति अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाए और बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील पाठ के साथ खीरदान (भंडारे) का शुभारंभ किया। महासचिव राम औतार ने वंदना कराई, दिनभर चले खीरदान में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed