{"_id":"60c7a3398ebc3e0d951bf1e3","slug":"plantation-barabanki-news-lko5824723120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर बनाई जाएगी हरितपट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर बनाई जाएगी हरितपट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर हरित पट्टी बनाई जाएगी। इससे सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन हरीभरी दिखेगी। वन विभाग पीपल, बरगद, पाकड़ सहित अन्य फलदार व औषधीय पौधे रोपित करेगा। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
सोमवार को प्रभागीय निदेशक वन डॉ. एनके सिंह ने रेंजर दिलीप सिंह कनवाल व अन्य वन अधिकारियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर औसोश्वर व रौनी के पास निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे पर सड़क के दोनों किनारों पर पौधरोपित करने के लिए खाली पड़ी भूमि की तलाश की।
सड़क किनारे 20 मीटर खाली भूमि पर पौधे रोपित करने के लिए वन विभाग पीपल, पाकड़, बरगद, आम, जामुन सहित औषधीय पौधों की नर्सरी तैयार कर रहा है। मालूम हो रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक्सप्रेस-वे निर्माण की समीक्षा की है। बैठक में एक्सप्रेस-वे के किनारे हरित पट्टी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पौधरोपण का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। वन अधिकारी संभावित स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। (संवाद)