फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Picture of industrial sector changed in 15 months

Barabanki News: 15 माह में बदल गई औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर

Wed, 21 Feb 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Picture of industrial sector changed in 15 months
बाराबंकी। कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र की पिछले 15 माह में तस्वीर बदल गई है। ये औद्योगिक क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार है। दिसंबर 2022 में तत्कालीन डीएम, आईआईए चेयरमैन व उपायुक्त उद्योग के प्रयासाें से औद्योगिक क्षेत्र में हुए निवेशक सम्मेलन में न सिर्फ जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए पहली बार 867 करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त किए, बल्कि पूरे प्रदेश में निवेश की राह आसान करने का रोडमैप पेश किया गया।
विज्ञापन



शिखर सम्मेलन के 15 माह के भीतर 56 उद्योगों की स्थापना हुआ और 120 का निर्माण शुरू हो गया है। इस बीच औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें, लाइट, फायर स्टेशन के साथ अन्य तमाम अवस्थापना संबंधी कार्य शुरू कराए गए, जो वर्षों से लंबित चल रहे थे। अगले एक वर्ष में बाराबंकी में औद्योगिक गतिविधियां सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
विज्ञापन




ऐसे शुरू हुईं थीं तैयारियां
दरअसल, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले वर्ष 2018 में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसमें बाराबंकी में करीब एक दर्जन निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाते हुए 1000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव दिए थे। वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन की तैयारी शुरू की तो बाराबंकी को 500 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। तत्कालीन आईआईए चेयरमैन प्रमित कुमार सिंह व उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह ने लक्ष्य पूर्ति के लिए उद्यमियों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने पदभार संभाला तो उनके समक्ष निवेशक सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। डीएम ने आईआईए व उपायुक्त के साथ वृहद सम्मेलन की तैयारियां शुरू कराईं। नतीजतन दिसंबर 2022 में कुर्सी रोड स्थित निवेशक शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक निवेशकों ने 867 करोड़ के निवेश प्रस्ताव देकर नया रिकॉर्ड बना डाला।
इसकी रिपोर्ट जब शासन को गई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशंसा की और सम्मेलन से जुड़े उद्यमियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया। इसी के बाद मुख्य सचिव ने बाराबंकी के मॉडल पर पूरे प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कराने के आदेश दिए थे, जिसमें बाराबंकी का निवेश 23000 करोड़ तक पहुंच गया था।



जीबीसी के बाद यह है स्थिति
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले ही 56 उद्योगों की स्थापना की जा चुकी है एवं 120 का निर्माण कराया जा रहा है। यही सभी उद्योग इसी वर्ष पूरा करते हुए उत्पादन शुरू कर दिया है। शेष 38 उद्योगों का निर्माण भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। इनमें 63 बड़ी इकाईयां, 111 सूक्ष्म एवं 40 मध्यम इकाइयां शामिल हैं।



निवेश के साथ स्थापना में भी आगे
जिस तरह से निवेश के प्रस्ताव तेजी से आए, उसी तरह उद्योगों की स्थापना शासन प्रशासन के सहयोग से तेजी से हो रही है। आने वाले समय में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र हैदरगढ़, रामसनेहीघाट व सूत मिल में विकसित होने से निवेश प्रस्तावों के साथ उद्यमों की स्थापना भी तेजी से हो सकेगी।
- प्रमित कुमार सिंह, डिविजनल चेयरमैन, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed