फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pfi

पीएफआई सदस्य नदीम सात दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 12 Oct 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
pfi
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य नदीम को पुलिस ने मंगलवार को सात दिन के रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने नदीम से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की माने तो पीएफआई को होने वाली फंडिंग के साथ ही गांव-गांव में खड़े किए गए नेटवर्क को लेकर नदीम से बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ ने बीती 22 सितंबर को कुर्सी थाना क्षेत्र के गौराहार गांव से नदीम को उसके घर से गिरफ्तार किया था। बाद में एसटीएफ ने इसी गांव से पीएफआई के दूसरे सदस्य बहराइच जिले के कमरुद्दीन को भी गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के निरीक्षक शिवनेत्र सिंह ने दोनों के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों समेत कई आरोपों के तहत केस दर्ज करवाकर लखनऊ में स्थित अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन

वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। इस मामले की जांच सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार कर रहे हैं। इसी के बाद संगठन पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। पुलिस ने नदीम को रिमांड पर लेने का प्रार्थना पत्र लखनऊ स्थित अदालत में एक सप्ताह पहले ही दिया था। कई तारीखें लगीं। आखिरकार मंगलवार को अदालत ने नदीम को सात दिन के रिमांड पर देने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फतेहपुर व कुर्सी पुलिस मंगलवार सुबह ही नदीम को जेल से लाने के लिए रवाना हो गए थे। दोपहर बाद उसे जेल से रिमांड कस्टडी में ले लिया गया। इसी के साथ पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नदीम से संगठन को लेकर होने वाली फंडिंग की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।

बाहरी देशों से फंडिंग कैसे होती थी। पर्दे के पीछे रहकर कौन लोग काम करते रहे, इसका भी खुलासा होने की उम्मीद है। सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुुमार ने बताया कि नदीम के खिलाफ कुर्सी थाने में केेस दर्ज कराया गया था। अदालत के आदेश पर नदीम को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed