{"_id":"60e7487f8ebc3e4aea257174","slug":"petrol-pump-barabanki-news-lko5860797125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन पर जारी कर दी पेट्रोल पंप की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन पर जारी कर दी पेट्रोल पंप की एनओसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के गोतौना में एक पेट्रोल पंप की स्थापना में सरकारी बंजर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। राजस्व टीम की जांच रिपोर्ट में इस बात के खुलासे के बाद एनओसी निरस्त करने के साथ अन्य कार्रवाई की बात अफसर कह रहे हैं।
यह मामला अधिवक्ता जनार्दन त्रिपाठी की शिकायत पर हुई जांच में सामने आया है। जनार्दन ने एसडीएम को शिकायत की थी कि गोतौना में बाराबंकी जिला प्रशासन की एनओसी पर एक निजी कंपनी का पेट्रोल पंप स्थापित किया गया है। इसमें इसके संचालक ने गाटा संख्या 66 व 665 रकबा .1900 व .630 हेक्टेअर की खरीद की गई पर मौके पर बगल की जमीन गाटा संख्या 666 जिसका रकबा करीब .040 है, इस जमीन के आठ वर्गमीटर पर पेट्रोल पंप की स्थापना करा दी गई और कब्जा कर लिया गया।
जांच कमेटी ने मौके पर पैमाइश की गई। इसमें पाया गया कि पेट्रोल पंप की स्थापना में आठ वर्ग मीटर ग्राम समाज की बंजर जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है। मामले में एसडीएम हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें बंजर जमीन पर पेट्रोल पंप की स्थापना की बात सामने आई है। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)