फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Personal involvement of teachers is necessary for better change

Barabanki News: बेहतर बदलाव के लिए शिक्षकों का व्यक्तिगत जुड़ाव जरूरी

Mon, 16 Dec 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Personal involvement of teachers is necessary for better change
बाराबंकी। बच्चों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उनके साथ व्यक्तिगत जुड़ाव बनाना जरूरी है। इसके लिए शिक्षक पंख पोर्टल पर उपलब्ध 560 विकल्पों के आधार पर बच्चों की मानसिकता को समझकर उन्हें बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करें। यह आह्वान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया। वह शहर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में सोमवार को कॅरिअर गाइडेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के तहत 34 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय हाई स्कूल, मित्तई की छात्राओं ने पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन, करिअर क्लब, हब व मेला के संबंध में विशेष प्रस्तुति के जरिए सभी को जागरूक किया। मास्टर ट्रेनर नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह व राजकीय हाईस्कूल पूरे मित्तई की प्रधानाचार्य दीपमाला वर्मा ने विभिन्न क्रिया कलापों के माध्यम से कॅरिअर विकल्पों को बताने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक व नोडल शिक्षक हफ्ते के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को स्कूलों में अपने फोन से पंख पोर्टल पर सभी की काउंसलिंग करते हैं। नोडल दीपमाला वर्मा ने पंख पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विद्यालयों में करिअर क्लब की स्थापना कर बच्चों व उनके अभिभावकों को आमंत्रित कर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इस मौके पर डीएम ने रंगोली बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन चार सत्र में अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्य, पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ. पूनम सिंह, जिला समंवयक समग्र शिक्षा अखिलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed