फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   People from New Zealand and Japan will taste Gulab Khas and Yakuti

Barabanki News: न्यूजीलैंड व जापान वाले चखेंगे गुलाबखास व याकूती

Fri, 05 May 2023 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 May 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
People from New Zealand and Japan will taste Gulab Khas and Yakuti
बाराबंकी। जिले के याकूती, दशहरी, गुलाबखास व आम्रपाली जैसे रसीले आमों का स्वाद इस बार न्यूजीलैंड व जापान के लोग भी चखेंगे। यहां से आम लखनऊ के मैंगो हाउस पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद इन्हें सुरक्षित तरीके से विदेश भेजा जाएगा। इसे लेकर उद्यान विभाग काफी उत्साहित है।
विज्ञापन

जिले में 12250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग हैं। करीब 50 प्रकार के आम की किस्में हैं। हर साल करीब दो लाख छह हजार मीट्रिक टन आम की पैदावार होती है। मसौली व पूरेडलई क्षेत्र मैंगो बेल्ट के रूप में जाने जाते हैं। सतरिख इलाके में आम के तमाम बाग हैं। पिछले 10 सालों से जिले में याकूती, दशहरी, गुलाबखास, आम्रपाली व दशहरी समेत कई किस्में खूब पैदा हो रही हैं। थाईलैंड के आम की कुछ किस्में भी पैदा हो रही हैं यहां का आम ही साल लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या व बहराइच के साथ नेपाल की मंडियों तक जाता है। इस बार लखनऊ के रहमानखेड़ा स्थित मैंगो हाउस जिले से आम मंगाकर न्यूजीलैंड व जापान भेजेगा। जापान का एक प्रतिनिधिमंडल बीते माह में मैंगो हाउस का निरीक्षण कर चुका है। मैंगो हाउस में आम का ट्रीटमेंट कर न्यूजीलैंड व जापान भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

....................................................
ये किस्में भी हैं यहां
बाराबंकी में याकूती, दशहरी, गुलाबखास व आम्रपाली के अलावा बनारसी लंगड़ा, चौसा, फजली, बंबई ग्रीन, बंबई, बहेली, सिंदूरी, अलफांजो, बैंगन पल्ली, हिम सागर, केशर, किशन भोग, मलगोवा, नीलम, सुर्वन रेखा, वनराज व जरदालू जैसी आम की किस्में पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाड़ी देशों में भी जाता है आम
जिले से आम का निर्यात अन्य मंडियों में सालों से होता आया है। खाड़ी देशों तक आम भेजा जाता है। अब रहमान खेड़ा के मैंगो हाउस के माध्यम से जिले का आम न्यूजीलैंड व जापान तक निर्यात होगा।
- महेश कुमार श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed