फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   People fighted

मामूली विवाद में जनाती व बराती भिड़े

Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
People fighted
एक वैवाहिक समारोह में मंगलवार दोपहर जनाती व बराती पक्ष के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से कुर्सियां चल गई। इस मारपीट में कई लोगों को मामूली चोट भी पहुंची है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करवाया, जिसके बाद दुल्हन की विदाई हो सकी है।
विज्ञापन

       
जैदपुर थाना के टांड़पुरवा गांव निवासी मेराज वारिस के पुत्र चांद बाबू का मंगलवार को विवाह था। इनकी बारात इसी इलाके के याकुतगंज मोहिउद्दीनपुर में रहने वाले नब्बू हसन के यहां गई थी। दोपहर के समय बारात पहुंचने के बाद नाश्ता हो रहा था तभी यहां पर बराती व जनाती पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते जनाती व बराती आपस में भिड़ गए इस दौरान कुर्सियां आदि से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया। इस घटना के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष ने पुलिस से शिकायत न करने की बात करते हुए आपस में सुलह समझौता कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्त हिदायत देते हुए अगली बार विवाद करने पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद बारात में खाना आदि होने के बाद निकाह हुआ व दुल्हन की विदाई हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed