फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   peopard

टीमों को फिर नहीं मिला तेंदुआ, दहशत बरकरार

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
peopard
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र में तेंदुआ को लेकर फैली दहशत कम नहीं हुई। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जिस गांव में तेंदुआ देखा गया था उसके साथ ही आसपास के गांवों के खेत व जंगलों में वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की मगर तेंदुआ फिर नहीं दिखा। ग्रामीणों के बीच केवल यही चर्चा हो रही है कि आखिर तेंदुआ कहां छिपा बैठा है।
विज्ञापन

कोठी क्षेत्र के ग्राम मझपुरा में सोमवार को तेंदुआ देखे जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद पड़ताल की तो खेतों व रास्तों में पगचिह्न मिले। डीएफओ रुस्तम परवेज ने इस बात की पुष्टि की थी कि तेंदुआ के ही पगचिह्न हैं। इसके बाद तो ग्रामीणों को सजग कर दिया गया था। सभी को बताया गया था कि अकेले निर्जन स्थानों पर न जाएं।
विज्ञापन

इसे लेकर मंगलवार को भी ग्रामीणों में दहशत हावी रही। ग्रामीणों ने अपने बच्चों को घर से ज्यादा दूर नहीं जाने दिया। एहतियात बरतते हुए ग्रामीण भी खेतों में झुंड बनाकर गए। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि तेंदुआ की तलाश में विभाग की तीन टीमें लगाई हैं। जो आठ-आठ घंटे पर कॉम्बिंग कर रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तेंदुआ मझपुरा के बाद कहीं और नहीं देखा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed