Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pensioners said to the officers you will also retire someday

Barabanki News: अफसरों से बोले पेंशनर...आप भी कभी रिटायर होंगे

Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Pensioners said to the officers you will also retire someday
बाराबंकी। ...आज आप जवान हैं लेकिन कल रिटायर होंगे तब जाकर हमारी तकलीफों का पता चलेगा। शनिवार को पेंशनर्स दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट के डीआरडीए सभागार में जब एक बुजुर्ग ने ये बात कही तो सन्नाटा छा गया। पेंशनरों ने तो यहां तक कह दिया कि पेंशनर्स दिवस को मजाक न बनाया जाय।
विज्ञापन

दरअसल, शासन के आदेश पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कुुुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन होना था। सुबह 10 बजे से ही जिले के कोने-कोने से पेंशनर एकत्र होने लगे थे। 11 बजे तक सभी कुर्सियां खचाखच भर गई। हालांकि कहीं और व्यस्तता के कारण डीएम, एडीएम व सीडीओ बैठक में नहीं पहुंच पाए। वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, बेसिक के लेखाधिकारी व कुछ विभागों के बाबू ही मौके पर आए थे।
विज्ञापन

पेंशनर संघ के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने बुजुर्गों का दर्द बयां किया। कहा कि, दूर-दूर से आए पेंशनरों की चाह थी कि डीएम के दर्शन होंगे मगर निराशा हुई। उन्होंने कहा कि शासन ने रिटायर होने के बाद इलाज के लिए पैसे ही व्यवस्था की है। मगर भुगतान होता नहीं और बुजुर्ग दौड़ते रहते हैं। यह संवेदनहीनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट रहे रामकुमार शुुुक्ल दौड़ते रहे मगर पत्नी का इलाज नहीं करा सके और मौत हो गई। अपनी मांगों को एक ज्ञापन भी पेंशनरों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर सुरेशचंद्र बैसवार, शिवदास तिवारी समेत तमाम पेंशनर मौजूद रहे।
दीपक तले अंधेरा, लटके हजारों देयक
बैठक में ऐसे मुद्दे उठे जो चौंकाने वाले थे। रिटायर लेखपाल अंबिका प्रसाद के देयकों का मामला दो साल से लंबित है। पिछले साल पेंशनर्स दिवस की बैठक में मौजूदा वरिष्ठ कोषाधिकारी के सामने यह मुद्दा उठा था। आश्वासन मिला था मगर आज तक निस्तारण नहीं हुआ। पेंशनर संघ के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने कहा कि, दीपक तले अंधेरा है। सदर तहसील के ही तमाम मामले लंबित हैं। पूरे जिले में लंबित मामलों की संख्या हजारों में हैं। बुजुर्ग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
निस्तारण की समय सीमा निर्धारित हो
सभी कार्यालयों में रिटायर कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण करने के लिए समय सीमा तय की जाए। इसका एक रजिस्टर बनाया जाय जिसमें सब कुछ दर्ज किया जाय।
- बाबूलाल वर्मा, अध्यक्ष, पेंशनर संघ
उपेक्षा पर होती है निराशा
रिटायर होने के बाद तब बड़ा आश्चर्य होता है जब विभाग के अफसर व कर्मचारी ही पेंशन या अन्य देयकों के भुगतान में लेटलतीफी करते हैं। इससे घोर निराशा होती है।

- एएल गुप्ता, सेवानिवृत्त इंजीनियर
पेंशनरों के प्रति सहानुभूति जरूरी
पेंशनरों के प्रति शासन उदार है। तभी तो पेंशनर दिवस समेत कई कवायद की गई है। जरूरत है कि हमारे जिम्मेदार अधिकारी इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।
- जियालाल, सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी
त्रैमासिक बैठक में जरूर हो समीक्षा
पेंशनरों की त्रैमासिक में समस्याओं पर समीक्षा होनी चाहिए। वर्ष में कम से कम एक बार तो डीएम की अध्यक्षता में बैठक हो ताकि कर्मचारी सीधे मुखातिब हो सकें।
- अशोक सोनी, सेवानिवृत्त, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed