{"_id":"5c2e556ebdec2256cc1be526","slug":"pension-stopped-shown-dead-in-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहे पीड़ित
Fri, 04 Jan 2019 12:03 AM IST
anil anil
Amarujala
Amarujala
Published by: anil anil
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को जिंदा साबित करने के लिए कई बुजुर्ग तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। गांव में जांच करने पहुंचे कर्मचारियों ने भी इनके मृत होने की रिपोर्ट लगाकर भेज दी जिस पर इनको मिलने वाली पेंशन भी बंद हो गई है। लेकिन इनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
तहसील रामनगर क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर रानीमऊ निवासी गुरूदयाल पुत्र द्वारिका, कमलेश पुत्र राम अवतार और चन्द्र शेखर पुत्र श्रीलाल ने बताया कि वह जिंदा है लेकिन उनको समाज कल्याण विभाग से दी जाने वाली पेंशन अब नहीं दी जा रही है। जानकारी करने पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आप लोगों को मृत दिखाया गया है जिसकी वजह से पेंशन बंद कर दी गई है। पिछले तीन वर्षों से यह सभी अपने को जीवित साबित करने के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
यहीं नहीं तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक खुद को जिंदा साबित करने के लिए पत्र भी दिया लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि इस तरह का कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है और लाभार्थी जीवित है तो उनकी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन