फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pension

1.45 लाख पेंशनार्थियों को मिलेगी अगले माह पेंशन

Tue, 11 May 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
pension
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के बाद पेंशनार्थियों को पेंशन की राशि उनके खातों में भेजने की तैयारी चल रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की यह पहली किस्त होगी। इससे जिले के करीब एक लाख 45 हजार पेंशनार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें दिव्यांग, वृद्धा और विधवा पेंशन के लाभार्थी शामिल होंगे। पंचायत चुनाव के बाद अब संबंधित विभागों में पेंशनार्थियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। इनमें नए पेंशनार्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन योजनाओं के माध्यम से सूचीबद्ध लाभार्थियों को साल भर में चार बार पेंशन राशि की किस्त उनके खातों में भेजी जाती है। इस वित्तीय वर्ष 2021-22 ही पहली किस्त जिले के करीब एक लाख 45 हजार पेंशनार्थियों के खातों में सीधे भेजने की तैयारी शुरु कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इनमें समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन और दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन का लाभ पंजीकृत लाभार्थियों को दिया जाना है। शासन से मिले निर्देश के बाद तीनों विभागों ने लाभार्थियों का डाटा तैयार करने में लगे हैं। वहीं शामिल किए गए नए पेंशनार्थियों को भी पेंशन की राशि मिलेगी। तीनों पेंशनों में लाभार्थियों को प्रति माह 500-500 रुपये के हिसाब से 15 सौ रुपये की राशि एक साथ खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना लाभार्थी
वृद्धावस्था पेंशन 91,634
विधवा पेंशन 38,661
दिव्यांग पेंशन 14,735
संभवत: अगले माह पेंशनार्थियों को पेंशन की राशि मिल जाएगी। लाभार्थियों का डाटा तैयार कर उनका परीक्षण किया जा रहा है। तीनों पेंशन योजना के करीब एक लाख 45 हजार लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
-एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed