{"_id":"67fabef9b7384246130cc987","slug":"pda-means-familyism-in-casteism-bhupendra-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137064-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए का मतलब जातिवाद में परिवारवाद : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए का मतलब जातिवाद में परिवारवाद : भूपेंद्र
Sun, 13 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा व कांग्रेस पर हमलावर तेवर दिखाते हुए कहा कि पीडीए का मतलब जातिवाद में परिवाद है। कहा है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान दिया है, उसमें सरकार को यह अधिकार है कि वह किसी सुधार में आगे बढ़ सकती है। वक्फ में जिस प्रकार के घोटाले थे। उन सब का राजफाश कर अब कब्जों को छुड़वाकर गरीबों के कल्याण का काम किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को बंकी ब्लॉक के खसपरिया गांव में श्री मत्थेशर महादेव मंदिर में गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र दोहरा है। सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हमारे राष्ट्र नायकों व साधु संतों के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है वह इनके राजनीति एजेंडे का ही एक हिस्सा है। सपा ने तो आतंकवादियों के केस तक वापस लिए हैं। यहीं इस पार्टी से जुड़े लोगों का दोहरा चरित्र है।
प्रदेश अध्यक्ष के बाद होगी जिलाध्यक्षों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभी प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े चुनाव को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद ही 28 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी। बताया कि अभी 70 जिलाध्यक्ष घोषित हुए हैं, 28 और घोषित होने हैं। हम परिवारवाद पर नहीं चलते। कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे गृहमंत्री पहले ही बता चुके है कि अखिलेश यादव अगले 25 साल तक समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।
विज्ञापन
पूजा अर्चना कर स्वच्छता कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खसपरिया गांव के मत्थेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद की व स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। बूथ संख्या 212 एवं 213 की कमेटी के साथ विभिन्न अभियानों पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, शरद अवस्थी, डॉ. विवेक वर्मा, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।