फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   PCS Pre exam candidates were confused by questions on government schemes and current affairs

Barabanki News: पीसीएस प्री परीक्षा के अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स के सवालों ने उलझाया

Mon, 23 Dec 2024 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
PCS Pre exam candidates were confused by questions on government schemes and current affairs
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी।
बाराबंकी। जिले में रविवार को 10 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ सामान्य विज्ञान और इतिहास के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। परीक्षा देने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आईं। कुल मिलाकर प्रश्न पत्र आसान जरूर था, लेकिन कई अभ्यर्थियों को प्रश्न का सही जवाब देने में दिक्कत उठानी पड़ी। पीसीएस परीक्षा में इस बार प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत कब से हुई थी आदि के बारे में पूछा गया। उजबेकिस्तान, फ्रांस, यूएस के साथ साझा सैन्य अभ्यास कब किया गया एवं ऑपरेशन मिलान कब हुआ था। इसके साथ ही संवैधानिक ढांचे, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना में मिलने वाली धनराशि से जुड़े सवाल पूछे गए। अमर उजाला ने परीक्षार्थियों से बात की तो कुछ प्रश्न पत्र से संतुष्ट नजर आए, लेकिन कुछ चिंतित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed