फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   PCS exam will be held tomorrow under the supervision of CBCID

Barabanki News: कल सीबीसीआईडी की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा

Sat, 21 Dec 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
PCS exam will be held tomorrow under the supervision of CBCID
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 22 दिसंबर को कराई जा रही पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सीबीसीआईडी की निगरानी में होगी। 10 केंद्रों को पांच जोन व दो सुपर जोन में बांटा गया है। सुपर जोन की कमान एएसपी उत्तरी व दक्षिणी के पास रहेगी व पांच जोन में सीओ मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया से लेकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगी। हर केंद्र पर एक थाना प्रभारी समेत पुलिस के 15 से 20 सशस्त्र जवान मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जनपद स्तरीय व आयोग द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में लाइव स्ट्रीमिंग होगी। ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक के साथ दो-दो सह केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। हर कक्ष में दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी। शुक्रवार को गूगल मीट के जरिए डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बारीकी से समीक्षा की और आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के निर्देश दिए। वहीं एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में सभी सीओ व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे कैमरे
सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे समस्त सीसीटीवी कैमरे आईपी के माध्यम से जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे। परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम से लेकर जिस स्थान पर प्रश्न पुस्तिका प्राप्त होगी, मुख्य पैकेट खुलेगा और परीक्षा कक्ष में पैकेट खोलकर अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किया जाएगा, उन सभी स्थानों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।



सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचाएंगे प्रश्नपत्र
सभी केंद्रों पर एक-एक एसडीएम की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। एक घंटे पहले केंद्र पर प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट पहुंचेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट का पैकेट खुलेगा और बंटवाया जाएगा। शेष प्रश्न पुस्तिकाएं सील कराई जाएंगी। परीक्षा की समाप्ति के बाद गोपनीय बंडल स्टैटिक मजिस्ट्रेट से प्राप्त कर डाकघर में जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed