{"_id":"6175b5a964af0a78d321b7b5","slug":"pcs-exam-barabanki-news-lko6015664103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा रविवार को जिले के 31 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 14398 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6877 ने परीक्षा दी। जबकि 7521 अनुपस्थित रहे। नकलविहीन सकुशल परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था 11 सेक्टर में बांटी गई थी। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।
जिले में पीसीएस रीक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट की परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर थी। दो पालियों की परीक्षा से पहले कोषागार से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया। उसके बाद परीक्षा केंद्रों का भ्रमण व वापस ओएमआरसीट लाकर कोषागार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा कराई गई।
पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चली परीक्षा में आयोग के प्रतिनिधि व समन्वयकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का हाल जाना। वहीं पल-पल की अपटेड आयोग को देते दिखे। डीआईओएस ने भी परीक्षा केंद्रों की जांच की।
विज्ञापन
कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत रविवार को हुई इस परीक्षा में 50 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आयोग की परीक्षा 31 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपंन हुई। इस परीक्षा में जहां 6877 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं 7521 अनुपस्थित रहे।
स्टेशन से लेकर केंद्रों तक दिखी भीड़
पीसीएस परीक्षा को लेकर सुबह और शाम को परीक्षा छूटने के बाद रेलवे व बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं अधिकांश परीक्षार्थी तो अपने वाहनों से परीक्षा देने पहुंचे। ऐसे में परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा छूटने के बाद जाम के हालात पैदा हुए।
वाहन चालकों ने वसूला मनमाना किराया
पीसीएस परीक्षा देने पहुंचे ऐसे अभ्यर्थी जिनके परीक्षा केंद्र शहर से 15 से 20 किमी दूर थे। उनको परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए निजी वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला। समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की मजबूरी के बीच अभ्यर्थियों ने देवा व सफदरगंज तक का 50-50 रुपये तक किराया चुकाया।