फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   passing out parade

पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस को मिले 369 आरक्षी

Thu, 06 Jan 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
passing out parade
बाराबंकी। पुलिस लाइन मैदान में पासिंग आउट परेड के बाद कुछ इस तरह खुशी का इजहार करते रंगरूट। संवाद - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। पुलिस लाइन व 10वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रंगरूटों की पासिंग आउट परेड पर दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी अयोध्या रेंज कवींद्र प्रताप सिंह व पीएसी में एडीजी अजय आनंद ने पहुंचकर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। वहीं रंगरूटों को पद व कर्तव्यों की शपथ दिलाई। इसी के साथ पुलिस विभाग को 369 नए आरक्षी मिल गए। हालांकि अब इनको थानों में तैनाती के साथ छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2020 बैच के 199 रंगरूट पुलिस लाइन तो 170 रंगरूट 10वीं वाहिनी पीएसी में जुलाई 2021 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। छह माह की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बुधवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन दीक्षांत समारोह के रूप में किया गया। जिसको लेकर परेड ग्राउंड को भव्य रूप से रंगरूटों ने ही सजाया था।
विज्ञापन

गेट से लेकर ग्राउंड तक को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था। रंगरूट भी सिर पर लाल रंग के साफे के साथ फूल यूनिफॉर्म में अपनी टोली के साथ परेड की। जिसकी सलामी पुलिस लाइन में आईजी रेंज अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह व पीएसी में एडीजी पीएसी अजय आनंद ने ली। अतिथियों ने परेड का निरीक्षण कर रंगरूटों के उत्साह को देख सराहना की और परेड की सलामी ली। वहीं रंगरूटों को कर्तव्य, पद, देश एवं जनता की सेवा करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रेनिंग व परीक्षा के दौरान सर्वाधिक अंक व 18 विषय समूहों में सर्वाधिक अंक पाने वाले रंगरूटों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। आईजी रेंज ने रंगरूटों को पुलिस परिवार में जुड़ने के इस अवसर पर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने भी पुलिस परिवार का हिस्सा बने रंगरूटों को पारदर्शी पुलिसिंग का पाठ पढ़ाते हुए जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कही।
इस मौके पर एएसपी पूर्णेंदु कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह, नवीन सिंह, दिनेश दूबे, रघुवीर सिंह, सीओ बीनू सिंह व प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा मौजूद थे। वहीं पीएसी में मुख्य अतिथि एडीजी अजय आनंद के साथ कमांडेंट सुनील कुमार सिंह ने रंगरूटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दीक्षांत समारोह की यादें कैमरे में की कैद
पुलिस में भर्ती होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रंगरूट ही नहीं उनके परिवारीजनों को इस खास मौके का लंबे समय से इंतजार था। छह माह के प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड की तारीख मुकर्रर होने के बाद ही अभिभावकों ने परेड में जाने की तैयारी शुरू की थी।
बुधवार को होने वाली परेड को लेकर एक दिन पहले ही अभिभावक बाराबंकी पहुंच गए थे। कोई बेटे, कोई भाई, कोई पति तो किसी ने अपने पिता को वर्दी में देखा तो खुशी इतनी थी कि भावुक हो गए। उनकी आंखें छलक पड़ीं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए रंगरूटों ने सेल्फी लेकर उसे कैमरे में कैद किया।
पति व पिता को वर्दी में देख पूरी हुई ख्वाहिश
गोरखपुर के निवासी रंगरूट शिवशंकर यादव के परिवार से माता-पिता, पत्नी व दो साल की बेटी अभि के साथ रेलवे में नौकरी करने वाला भाई रमाशंकर भी आया था। उनके परिवार में अभी कोई पुलिस फोर्स में नही था। ऐसे में शिवशंकर की पुलिस में भर्ती होने के बाद ही सभी काफी उत्साहित थे।
पासिंग आउट परेड का इंतजार था। भाई ने बताया कि जब उसे परेड के बारे में जानकारी मिली तो उसने एक सप्ताह पहले ही अपनी छुट्टी के लिए अर्जी दे रखी थी। पत्नी व बेटी की खुशी तो देखते बन रही थी। उनका इस खास दिन का इंतजार पूरा हुआ। यहां पहुंची पत्नी व बेटी को अपना साफा पहनाकर फोटो ली।

दो बेटों के फोर्स में होने की चेहरे पर दिखी खुशी
पासिंग आउट परेड में पहुंचे रंगरूट अनिल शर्मा की माता सुभावती देवी व पिता रमेश शर्मा के बहन व बहनोई के साथ चचेरा भाई भी आया था। अनिल का बड़ा भाई एसएसबी में हैं तो छोटा पढ़ाई कर रहा है। किसान पिता के दो बेटों के फोर्स में होने की खुशी बुधवार को दिखी। जब उसने दूसरे बेटे को पुलिस की वर्दी में देखा। उसने कहा कि उसकी मेहनत से उसके दो बेटों को नौकरी मिल गई। वहीं बहन व बहनोई भी काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed