{"_id":"66a0367beafd2ef2aa0485a7","slug":"park-and-library-will-be-built-in-memory-of-freedom-fighters-barabanki-news-c-315-1-brp1007-121144-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनेगा पार्क व लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनेगा पार्क व लाइब्रेरी
Wed, 24 Jul 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत साढ़ेमऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में करीब 20 लाख रुपये की लागत से पार्क व लाइब्रेरी का निर्माण होगा। पार्क में बनने वाला स्मारक सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद दिलाएगा। पार्क का निर्माण कार्य मनरेगा के तहत होगा।
ग्राम पंचायत साढ़ेमऊ को स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए जाना जाता है। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों को हर मोर्चे पर परेशान किया था। इस संघर्ष में हिस्सेदारी करने वालों अवध शरण वर्मा उर्फ लल्ला, राम आसरे वर्मा, हंसराज वर्मा, श्रीराम वर्मा, कृष्ण सिंह, हरिप्रसाद सहित कई अन्य स्वतंत्रता संग्राम शामिल रहे थे। आजादी दिलवाने वाले इन नायकों की याद में ही मनरेगा खर्च से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मॉर्निंग वाॅक के लिए रैंप, बैठने के लिए चेयर, फूल पौधे व हरी घास लगाने के साथ ही बच्चों के खेलने की सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पार्क परिसर में ही एक लाइब्रेरी के साथ लैब का निर्माण भी होगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा संबंधी किताबों के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक किताबों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा। बीडीओ आलोक वर्मा ने बताया इसके निर्माण का सीधा फायदा इलाके की ग्रामीण जनता के साथ पढ़ने वाले युवाओं को मिलेगा।