{"_id":"67b77f5fd4a00c92d6086c89","slug":"parents-caught-molesting-van-driver-barabanki-news-c-315-1-brp1006-133805-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छेड़छाड़ करने वाले वैन का चालक को अभिभावकों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छेड़छाड़ करने वाले वैन का चालक को अभिभावकों ने दबोचा
Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सतरिख में एक निजी स्कूल का वैन चालक इमरान स्कूल लाने और घर पहुंचने के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। एकांत में वाहन रोक कर वह उनके साथ अश्लीलता पर भी उतारू हो जाता था। छात्राओं ने परिजनों से जब इसकी शिकायत की तो बृहस्पतिवार को परिजनों ने इमरान को रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वैन चालक रोज सुबह जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं को घर से वन पर लेकर स्कूल फिर वापस घर छोड़ने जाता था। कक्षा सात और आठ की दो छात्राओं ने अपने परिजनों से बुधवार को इमरान की हरकतों के बारे में बताया। इस पर परिजन सन्न रह गए। आरोपी को रंगे हाथ दबोचने के लिए अभिभावक रास्ते में छिपकर खड़े हो गए। बृहस्पतिवार को जैसे ही इमरान ने वैन को बीच रास्ते में रोक को छेड़खानी शुरू की तो वहां मौजूद परिजनों ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।