फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   parali

योगी के फैसले से 31 किसानों पर दर्ज मुकदमें होगे वापस

Fri, 27 Aug 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
parali
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज केस वापस करने व जुर्माना लौटाने की घोषणा का सीधा लाभ जिले के 31 किसानों को मिलेगा। वहीं किसानों से जुर्माने की वसूली गई 75 हजार रुपये की रकम लौटाई जाएगी। सीएम के इस फैसले से किसानों में काफी खुशी हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2020-21 में पराली जलाने के मामले में नौ थानों पर कृषि विभाग ने 18 एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें 31 किसानों को नामजद किया था। वहीं इन किसानों से 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था। पराली जलाने की घटनाओं को शुरूआती दौर में केंद्र सरकार द्वारा सेटेलाइट के जरिए कराई जा रही निगरानी से पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसके बाद शासन से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारी हरकत में आ गए। परिणाम स्वरूप डीएम े भी पराली जलाने की दो घटनाएं पकड़ी। इसके लिए बाकायदा कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया। जिसमें आई शिकायत पर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी व लेखपाल की रिपोर्ट के बाद मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसानों ने जुर्माना भी वसूला गया है। इसको लेकर पराली जलाने की घटनाएं कम हुईं मगर मुकदमे दर्ज होने को लेकर किसान काफी चिंतित थे। मगर, बुधवार को किसान संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दर्ज मुकदमे वापस करने व वसूला गया जुर्माना लौटाने की घोषणा के बाद किसानों में खुशी है।
इस बाबत उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर का कहना है कि पराली जलाने के मुकदमे वापस होने व जुर्माना लौटाने संबंधी अभी कोई आदेश नहीं मिला है। इस संबंध में शासन से जो आदेश मिलेंगे उसका अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इन पर दर्ज हुई थी एफआईआर
पराली जलाने की सबसे पहली घटना पांच अक्टूबर 2020 में सैटेलाइट से मसौली ब्लॉक में पकड़ी गई। इसमें बघौरा निवासी सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र प्रसाद व उपेंद्र कुमार पर सफदरगंज थाने में केस दर्ज कराया गया। इसके बाद फतेहपुर में राकेश कुमार पर एफआईआर हुई। फतेहपुर में ही एक अन्य मामले में बटाईदार अरविंद वर्मा तथा कंट्रोल रूम में मिली शिकायत पर शैलेंद्र सिंह व परमेंद्र सिंह पर केस दर्ज कराया गया।
राजकुमार व कैसरबानों पर भी फतेहपुर में एफआईआर हुई। बंकी ब्लॉक में किसान राजकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह पर जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज हुआ। हरिनाम, रामदेवी व महेश पर जैदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। राजेंद्र प्रसाद, पंकज व शशी सरन पर रामनगर थाने में केस दर्ज कराया गया।

नगर कोतवाली में बुद्धलाल, राधेलाल, गौरव, गंगाराम, पुरुषोतम व सुरेश पर केस दर्ज हुआ। अनूप कुमार व रामखेलावन पर सतरिख, जगदीश प्रसाद व सतीश कुमार पर मसौली थाने में केस दर्ज कराया गया था। जबकि शिवकुमार व राकेश पर मोहम्मदपुर खाला थाने में एफआईआर हुई थी। ढाई हजार रुपये प्रति किसान के हिसाब से जुर्माना वसूला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed