फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Panic prevails on the situation in Siddhur Snble

सिद्धौर में हालात संभले पर दहशत कायम

Sun, 30 Aug 2015 11:58 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इलाके में डेरा जमा दिया है। वह लोगों के बीच जाकर कैंप कर शांति की अपील कर रहे। कस्बे में मुख्य बाजार बंद रहे व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हर तरफ सिर्फ पुलिस का ही पहरा दिखाई दिया। इस उपद्रव के मामले में पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्ष के 13 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर कस्बे में बीते 28 अगस्त को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसके बाद शनिवार सुबह भी यहां मामला भड़क उठा था। आगजनी व पथराव में दो पुलिसकर्मियों समेत लगभग 50 लोग चोटिल हुए थे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद असंद्रा थाने के एसओ रामजी यादव व सिद्धौर चौकी प्रभारी हरिशंकर प्रजापति को एसपी ने निलंबित कर दिया था। आगजनी व पत्थरबाजी में लोगों का काफी नुकसान होने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धौर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात
सिद्वौर कस्बे में हुए विवाद के बाद यहां के हालात अघोषित कर्फ्यू जैसे दिखाई पड़े। पुलिस ने कस्बे में कहीं भी पांच लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है। वहीं कस्बे की मुख्य सड़कें व बाजार में हर जगह पुलिस का पहरा लगाया गया है। यहां पर इक्का-दुक्का लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें खोली है, लेकिन ज्यादातर लोग अपने घरों में ही कैद हूं।

पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर पीएसी के जवान सिद्धौर कस्बा व आस-पास के गांवों मेें लगातार गश्त कर लोगों मेें सुरक्षा की भावना का एहसास करा रहे हैं।

लगाई गई पांच जिलों की पुलिस फोर्स
एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बताया कि सिद्घौर में हुए बवाल के बाद पांच जिलों लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर व फैजाबाद जिले की पुलिस फोर्स व तीन कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके साथ ही यहां पर आठ सीओ व तीन एसडीएम भी कैंप कर रहे हैं। एडीएम हरिकेश चौरसिया व एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह भी लगातार सिद्धौर में ही जमे हुए हैं।

वहीं डीएम योगेश्वर मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद भी लगातार डेरा डालकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बवालियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस सिद्धौर में हुए विवाद के बाद अब यहां के आस-पास गांव के रहने वाले अराजक प्रवृत्ति के लोगों की पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है।


पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करने के साथ ही उनकी लोकेशन के बारे में भी पता लगा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो माहौल खराब करने वाला चाहे कोई भी हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed