फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pandal will be decorated on the theme of Ayodhya in Durga Puja

Barabanki News: दुर्गा पूजा में अयोध्या की थीम पर सजेगा पंडाल

Tue, 17 Sep 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Pandal will be decorated on the theme of Ayodhya in Durga Puja
बाराबंकी। नगरपालिका मेंं आयोजित होनेे वाली दुर्गा पूजा इस बार कुछ विशेष नजर आएगी। इसके लिए दुर्गा पूजा के पंडाल को अयोध्या की थीम पर सजाया जाएगा। साथ ही हवन, ढाक धुनुची के बीच बंगाल से आने वाले पुरोहितों द्वारा पूजा कराई जाएगी। इस दौरान रुद्र पूजा, संधि पूजा विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। यूथ एसोसिएशन के सभापति ने बताया कि इस बार पंडाल को अयोध्या थीम पर सजाया जा रहा है। पंडाल में प्रवेश करते ही रामलला के दर्शन होंगें।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा की शुरूआत 54 वर्ष पूर्व स्व. टीके राय ने की थी। इसके आयोजन में एसोसिएशन के सभी लोग एकटजुट होकर परिवार की तरह जुटते हैं। यूथ एसोसिएशन के सभापति बृजलाल सालवानी ने बताया कि पंडाल को कोलकाता के कारीगरों द्वारा सजाया जाएगा। पूजा अर्चना के लिए बंगाल से पुरोहित को बुलाया गया है। पुरोहित कंचन सन्याल के सानिध्य में ढाक की गूंज और धूप की सुगंध के बीच विशेष पूजा भी होगी।
विज्ञापन


नगरपालिका में होने वाली दुर्गा पूजा में गमला सज्जा, फेस पेंटिंग, चित्रकला, रंगोली, गायन, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, वाद-विवाद, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताएं निशुल्क हैं। ऑडिशन व परीक्षा के दिन आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। मथुरानगर स्थित गल्ला मंडी मैदान में भूमि पूजन के साथ ही मां वैष्णों दरबार को सजाने का काम शुरू हो गया। बल्ली व भूमि पूजन के साथ मां वैष्णों के दरबार सजाने में कारीगर जुट गए हैं। इस दौरान कृत्रिम गुफा, पर्वत, झरना बनाकर प्रतिमा स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed