फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

त्रिवेदीगंज और मसौली में हुई झड़प

Sun, 11 Jul 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक में शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे तक सभी सदस्यों का मत पड़ गया था। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी पक्ष के राममनोहर रावत को हाईवे के करीब मारने पीटने की जानकारी पर समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह पक्ष के साथियों के साथ वाहन से जा रहे पूर्व प्रधान सचिन सिंह को घेर लिया और मारपीट की। जिसमें शुभम, बद्दू को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर ब्लॉक परिसर में मौजूद डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सचिन को कब्जे में लेकर मौके से चली गई। दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां से राममनोहर को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं हाईवे पर नवोदय विद्यालय मार्ग पर अधिकारियों के साथ पुलिस बल तथा दूसरी ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पक्ष के लोग नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर पहुंचे विधायक बैजनाथ रावत ने काफी देर तक वार्ता कर लोगों को शांत किया। इसे दौरान करीब डेढ़ घंटे तक डीएम एसपी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मसौली ब्लॉक में सुबह 11 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ भाजपा उम्मीदवार अंशू सिंह अपने 16 बीडीसी के साथ मतदान के लिए पहुंची। इसके थोड़ी ही देर में सपा प्रत्याशी रईस आलम तीन दर्जन सदस्यों के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश किया। जिस पर भाजपा समर्थक बवाल करने लगे। जिस पर सीओ राममूरत सोनकर, प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ दोनों ओर के समर्थकों को तितर-बितर करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराया।

इस दौरान सैकड़ों लोगों का मजमा जमा रहा। इसी तरह रामनगर ब्लॉक परिसर में कईं बीडीसी के साथ प्रवेश कर रहे क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी को देख वहां मौजूद सपा समर्थक विरोध जताने लगे। मामला बढ़ता देख विधायक शरद अवस्थी ने बीडीसी को अंदर भेज वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed