फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

सीटें बढ़ी पर प्रमुख चुनाव में खूब हई भाजपा की फजीहत

Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। इस बार के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की सीटें खूब बढ़ीं। पिछले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एक भी सीट न जीतने वाली भाजपा के खाते में 15 में से नौ सीटें चली गईं। इसके बावजूद भाजपाइयों की खूब फजीहत हुई। भाजपा प्रत्याशियों के चयन में एक के बाद एक गलतियां करती चली गईं। इन गलतियों से सबक लेने का प्रयास तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसी का नतीजा रहा है कि वह महज नौ सीटें पर ही सिमटकर रह गई। पार्टी के नेताओं की माने तो भाजपा ने पूरी ईमानदारी से प्रत्याशियों का चयन किया होता और मेहनत से चुनाव लड़ा होता तो वह और भी सीटें जीत सकती थी। लेकिन भाजपा ने इसकी जहमत उठाना मुनासिब नहीं समझा, जिसकी वजह से उसे बागियों और भितरघातियों से भी दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक प्रमुख की 15 सीटें हैं। वर्ष 2015-16 के चुनाव में भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी जबकि उस समय प्रमुख सत्ताधारी दल सपा ने 14 और बसपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार सत्ता में होने के बावजूद भाजपा इसका भरपूर फायदा नहीं उठा सकी और वह महज नौ सीटों पर ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि भाजपा ने टिकट वितरण में जमकर मनमानी की जिसका नतीजा सामने है। बंकी सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा और सपा के आगे नतमस्तक हो गए। जिसकी वजह से यहां पर सपा उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की। त्रिवेदीगंज और फतेहपुर में जिताऊ उम्मीदवार टिकट मांगते रहे लेकिन इन्हें नजरंदाज कर दिया, जिससे वह बागी होकर मैदान में उतरे और नतीजा सामने है।

भाजपाइयों की सबसे ज्यादा फजीहत सिरौलीगौसपुर के उम्मीदवार को लेकर हुई। यहां पर भाजपा ने जिस सपना चौहान को अपना उम्मीदवार बनाकर नामांकन कराया ऐन वक्त पर उन्होंने धोखा दे दिया और नाम ही वापस नहीं लिया बल्कि की वह सपा के खेमे में चली गई। निंदूरा ब्लॉक में भी टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed