फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pan Parag, Pukar & Pan Masala sound sub standard in invistigation

पान पराग, पुकार व कायम पान मसाला जांच में अधोमानक

Wed, 03 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 03 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pan Parag, Pukar & Pan Masala sound sub standard in invistigation
एफएसडीए टीम का छापा - फोटो : amar ujala
पान पराग, पुकार और कायम पान मसाले का नमूना जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरा। जांच रिपोर्ट में पान मसाले में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों का उल्लेख गलत किए जाने पर इनके नमूने फेल हो गए हैं। वहीं एक मसाले में निर्धारित मात्रा से अधिक ऐश की मिलावट पाई गई है इसके अलावा मिठाई में फैट की मात्रा काफी कम पाए जाने पर इनके नमूने फेल किए गए हैं। 
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन और लखनऊ की टीम ने 24 नवंबर 2015 को जिले भर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए आगरा लैब भेजे थे। इसी क्रम में फतेहपुर कस्बे से परवेज आलम की दुकान से कायम पान मसाले का नमूना भरकर भेजा गया था।
विज्ञापन


मसाले के पैक पर केसर मिश्रित युक्त लिखा है लेकिन जांच में केसर की मात्रा नहीं पाई गई। जिस पर जांच में इसे अधोमानक घोषित किया गया है। इसी प्रकार शहर स्थित गुड़मंडी से रामसुमिरन की दुकान से भरा गया पुकार का नमूना भी जांच में अधोमानक पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी केसर मिला होने की बात कही गई है लेकिन जांच में केसर नहीं पाई गई। वहीं फतेहपुर कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ला स्थित मनीष नाग की दुकान से लिया गया पान पराग का नमूना भी जांच में फेल हो गया है इसमें ऐश की मात्रा 1.2 प्रतिशत पाई गई है।

वहीं शहर स्थित लक्ष्मी स्वीट्स से लिया गया खीर कदम मिठाई का नमूना भी जांच में खरा नहीं उतरा है इसमें फैट की मात्रा काफी कम पाई गई है। जिस पर इनके विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम की अदालत में वाद दायर करने तथा गुटखा बनाने वाले कंपनियों को नोेटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। 


अभियान के तहत कायम पान मसाला और पुकार पान मसाला का नमूना भरकर जांच के लिए आगरा लैब भेजा गया था। इनमें केसर मिश्रित युक्त लिखा होना पाया गया लेकिन केसर नहीं पाई गई है। इसी प्रकार पान पराग पान मसाला में ऐश की मात्रा मानक से अधिक 1.2 प्रतिशत पाई गई है। जिस पर इनके विक्रेेताओं के खिलाफ एडीएम की अदालत में तथा मसाला बनाने वाले कंपनियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। -मनोज कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed