फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pairing of 33 schools cancelled, 1500 children will study in the village itself

Barabanki News: 33 विद्यालयों की पेयरिंग निरस्त, गांव में ही पढ़ेंगे डेढ़ हजार बच्चे

Wed, 06 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pairing of 33 schools cancelled, 1500 children will study in the village itself
बाराबंकी। 50 से कम छात्र संख्या के आधार पर बंद किए गए 33 परिषदीय विद्यालयों की युग्मन (पेयरिंग) शिक्षा विभाग ने निरस्त कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच रिपोर्ट, अभिभावकों की आपत्तियां और जमीनी हालात की समीक्षा के बाद मंगलवार को बीएसए ने पेयरिंग के बाद बंद हुए 33 विद्यालयों को पुन: संचालित किए जाने की सूची जारी की।
विज्ञापन

पेयरिंग निरस्त होने की जानकारी मिलते ही इन स्कूलों में पढ़ने वाले 1,500 से अधिक बच्चों और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि जांच में पाया गया कि पेयरिंग के बाद बच्चों को स्कूल पहुंचने में अत्यधिक दूरी तय करना पड़ रही थी। कहीं व्यस्त हाईवे को पार करने की मजबूरी थी, तो कहीं जंगल या कच्चे रास्तों से गुजरना पड़ता था। कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से अधिक हो गई तो कहीं संसाधनों की कमी थी।
विज्ञापन

रद्द हुई पेयरिंग फिर से शुरु हुई पढ़ाई
बनीकोडर ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय भरहेमऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकौली, प्राथमिक विद्यालय टेमा, प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, प्राथमिक विद्यालय लालूपुर, प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय इटहुवा, प्राथमिक विद्यालय देवदत्त का पुरवा की पेयरिंग निरस्त हुई है। इसका आदेश जारी होने के बाद मंगलवार से यहां पढ़ाई के साथ फिर से चहल पहल शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बंकी ब्लॉक के मलूकपुर, बीजेमऊ, सेमरा, रुस्मतपुरवा व काजी का पुरवा के प्राथमिक विद्यालय, दरियाबाद ब्लॉक के नया का पुरवा, धरौली व बहरौली के प्राथमिक विद्यालय का युग्मन रद्द हुआ है। इसके साथ ही फतेहपुर के पड़री, इब्राहिमपुर, नैमाबाद के प्राथमिक विद्यालय, हरख के बंदगीपुर व जैनाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय, मसाैली ब्लाक के मदारपुर गांव का प्राथमिक विद्यालय, सिद्धौर ब्लॉक के छूलापाही व अरूई के उच्च प्राथमिक विद्यालय भी पेयर नहीं हाेंगे। त्रिवेदीगंज के मोहम्मदपुर, बेलहरी, नरोत्तमऊ, विशुनपुर, गणेशपुर, जगतखेड़ा, बबुआपुर व रायपुर के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलहदा की पेयरिंग रद्द हुई है।
...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed