फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paddy procurement stalled

बेपटरी हो रही धान खरीद, जिम्मेदार मौन

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stalled
बाराबंकी। जिम्मेदारों की लापरवाही से शासन की ओर से तय धान खरीद का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। राइस मिल मालिक लिमिट का हवाला देकर जहां धान की उठान नहीं कर रहे हैं। वहीं क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी व अन्य अव्यवस्था के कारण किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से करीब 16 हजार मीट्रिक टन धान क्रय केंद्रों पर डंप पड़ा हुआ। ऐसे में खरीद बंदी की कगार पर पहुंच चुकी है। किसान पिछले कई दिनों से क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचने के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। केंद्र प्रभारी जगह की कमी बताकर धान की तौल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस एक
हैदरगढ़। नवीन उपमंडी स्थल पर बुधवार को विपणन के दो, मंडी समिति व एफसीआई द्वारा एक-एक क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां से चार दिन पहले संबद्ध राइस मिलों पर दो वाहन धान भेजा गया था। लेकिन ये धान लदे वाहन वहीं खड़े हैं। जबकि केंद्र पर धान की बोरियों को रखने जगह नहीं है। किसान गोविंद पांडेय, प्रमोद सिंह ने बताया कि मिल मालिक धान की खरीद में बाधा बन रहे हैं लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
सिरौलीगौसपुर। धान क्रय केंद्र बदोसराय पर 18 हजार क्विंटल धान की तौल की जा चुकी है। यहां पर दो कांटे लगे है लेकिन एक कांटे पर ही तौल हो रही है। किसान रामकिशोर, दयाराम ने बताया कि धान की तौल काफी धीमी गति से हो रही है जिससे किसानों को कई दिनों तक क्रय केंद्र पर खड़े रहना पड़ रहा है। प्रभारी शीतला प्रसाद ने बताया कि संबद्ध राइस मिल मालिक धान की उठान नहीं कर रहे हैं जिससे दिक्कतें आ रही हैं।
केस तीन
फतेहपुर। धान खरीद केंद्र पर खरीदा गया धान डंप है। राइस मिल मालिक धान की उठान में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसके कारण यहां पर धान लेकर आने वाले किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान प्रदीप कुमार और राजंद्र ने बताया कि शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि धान की उठान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
केस चार
रामनगर। खरीदे गए धान की उठान न होने से इसका असर अब धान खरीद पर पड़ने लगा है। जगह के अभाव में लालपुर स्थित धान खरीद केंद्र पर धान खुलेेे आसमान के नीचे लगा दिया गया है। बारिश होने पर इसके खराब होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि राइस मिल मालिक खरीदे गए धान की उठान नहीं कर रहे हैं जिससे खरीद नहीं हो रही है जबकि किसान धान की तौल कराने के लिए भटक रहे हैं।

धान की उठान के लिए क्रय केंद्रों से संबद्ध सभी राइस मिल मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं इसके बाद भी यदि उठान में तेजी नहीं आती है तो कार्रवाई की जाएगी। लिमिट को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है जल्द ही इसका हल निकाल लिया जाएगा। धान की खरीद किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
रमेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed