फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pac

10 पीएसी जवान समेत 16 कोरोना संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
pac
बाराबंकी। जिले के आम लोगों के साथ पीएसी वाहिनी के जवानों में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू हो रहा है। शुक्रवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पीएसी के 10 और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ कोरोना की चपेट में आने वाले जवानों की संख्या 59 हो गई है। उधर पूरेडलई ब्लॉक के एक गांव के पांच लोग तथा बंकी के मोहम्मदपुर गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 111 हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर में बहराइच हाईवे किनारे स्थित पीएसी की 10वीं वाहिनी परिसर में कई दिन से जवान कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पीएसी के 10 और जवान संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जवानों के लगातार कोरोना संक्रमित पाए जाने से पीएसी परिसर में हड़कंप मच गया है। जवानों को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 जवानों को पहले पॉजिटिव मिले उनके साथियों के संपर्क में आने से संक्रमित होने की बात कही जा रही है। हालांकि संक्रमण के फैलाव को देखते हुए अन्य जवानों को वाहिनी परिसर से अलग एक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। वाहिनी परिसर को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके बाद भी जवान कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। अब तक पीएसी के 59 जवान संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरेडलई ब्लॉक के असंद्रा क्षेत्र के रेहरा गांव का एक युवक कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आया था। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक के संपर्क में आने से पांच और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात आई जांच रिपोर्ट मेें पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएसी परिसर और गांव पहले से ही सील चल रहा है। इसके अलावा बंकी के मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए गांव को सील कर आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed