{"_id":"5eff71848ebc3e432d369d9c","slug":"pac-barabanki-news-lko5290294164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में क्वारंटीन किए गए पीएसी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में क्वारंटीन किए गए पीएसी के जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर की सीमा पर स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी दो सौ जवानों के अब तक सैंपल लिए गए जिसमें 49 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इन जवानों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ अन्य को संक्रमण से बचाने के लिए 70 जवानों को बैरकों से एक स्कूल में क्वारंटीन कराया गया है। सोमवार को पीएसी मुख्यालय के डीआईजी व सेनानायक ने वाहिनी परिसर का निरीक्षण किया और सैनिटाइजेशन कराया गया।
10वीं वाहिनी पीएसी में चार सौ जवान हैं। लखनऊ में ड्यूटी से आए चार जवान 24 जून को संक्रमित मिले थे। इसके बाद 29 जून को एक फॉलोअर और तीन जवान पॉजिटिव पाए गए। एक जुलाई को 16 जवान और शुक्रवार को 25 और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। पीएसी परिसर का लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। बैरकों में क्वारंटीन 70 जवानों को संक्रमण से बचाने लिए पास के एक स्कूल में क्वारंटीन कराया गया है। शुक्रवार को वाहिनी के साथ स्कूल परिसर को सैनिट्राइज कराया गया। इस बीच शुक्रवार को डीआईजी पीएसी आकाश कुलहरि कमांडेंट राजेश कृष्ण ने निरीक्षण किया। सेनानायक ने बताया कि पीएसी परिसर को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है। अन्य जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए एक स्कूल में क्वारंटीन कराया गया है।