{"_id":"61ca1669baccbb60cb49a72f","slug":"oxygen-barabanki-news-lko610842754","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जरुरतमंदों को आसानी से मिल सकेगी ऑक्सीजन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जरुरतमंदों को आसानी से मिल सकेगी ऑक्सीजन: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेदाबाद (बाराबंकी)। जिलाधिकारी ने कहा कि अब जिले के लोगों को ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन मिल सकेगी। ये बातें जिलाधिकारी ने सोमवार को सफेदाबाद स्थिति हिंद अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के बाद कहीं।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि यह जिले का छठवां ऑक्सीजन प्लांट है जो पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। इसकी क्षमता 800 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने की है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर, सीएचसी फतेहपुर और सिद्धौर में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं।
यह प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार हैं और किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं। अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से ऑक्सीजन का संकट पैदा हुआ था उसी को देखते हुए अस्पताल में यह ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन
इस प्लांट के लगने के बाद अब अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें अस्पताल में ही आसानी से ऑक्सीजन मिल सकेगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एसएनएस यादव आदि मौजूद रहे।