{"_id":"58503fe74f1c1b666f64aa8c","slug":"over-37-448-children-in-the-district-were-malnourished","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 37448 अति कुपोषित बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 37448 अति कुपोषित बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों तक चले वजन दिवस अभियान में अभी तक पांच वर्ष आयु तक के 37448 अति कुपोषित बच्चों को चिंहित किया। मंगलवार को आठ विकास खंडों में यह अभियान चलाया गया। जिसमें 18875 बच्चे अति कुपोषित पाए गए। जनपद में अभी भी कई बच्चे वजन कराने से छुट गए हैं।
शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने पर अति कुपोषित बच्चों की संख्या अभी बढ़ सकती है। वजन दिवस अभियान का मंगलवार को द्वितीय चरण चलाया गया। अभियान आठ बाल विकास परियोजना सूरतगंज, देवा, सिरौली-गौसपुर, पूरेडलई, सिद्वौर, हरख, शहर, हैदरगढ़ में चलाया गया।
इस सभी परियोजनाओं में 1442 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 5 वर्ष आयु तक के बच्चों का वजन लिया गया। अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 54 सेक्टर प्रभारी व 531 ग्राम पंचायत/वार्ड प्रभारी लगाये गए थे। अभियान में इन परियोजना क्षेत्र के 2,11,126 बच्चों का वजन किया गया।
विज्ञापन
इनमें 18,875 बच्चे अति कुपोषित पाए गए। दो चरणों में चले इस अभियान में अभी तक 37,448 बच्चे अति कुपोषित पाए गए। डीएम अजय यादव व जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश ने बाल विकास परियोजना शहर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र कांशीराम कॉलोनी प्रथम व द्वितीय में बच्चों के वजन का सत्यापन किया।
यहां मौजूद बच्ची यश व बेबी आयत का वजन अपने सामने कराया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बाल विकास परियोजना हरख में संचालित आंगनबाड़ी केेंद्र हरख प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया। यहां पर बच्ची दिव्या (2) व लव (2) का वजन करा कर इसका सत्यापन किया।
अभी छूटे हुए बच्चों का भी वजन कराया जाना है। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड के 172 आंगनबाड़ी के केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी सीडीपीओ अर्चना वर्मा व सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
172 केंद्रों पर 24,019 बच्चे हैं। इसमें से 23,074 बच्चों का वजन लिया गय। जिसमें 2215 बच्चे कुपोषित पाये गये।