फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Outbreak of dengue increased, treatment was not available in government hospitals

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, सरकारी अस्पतालों में इलाज नदारद

Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of dengue increased, treatment was not available in government hospitals
बाराबंकी। डेंगू के डंक का खतरा लगातार बढ़ने के बावजूद सरकारी अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीजों को इलाज की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। सरकारी अस्पतालों में जांच और प्लेटलेट्स की सुविधा न मिल पाने के कारण मरीजों को विवश होकर निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने की परेशानी उठानी पड़ रही है। डेंगू मरीजों के इलाज में हो रही इस परेशानी को जानने समझने के बाद भी इससे छुटकारा दिलाने को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आकर जिले के रामनगर तहसील के बिछलखा निवासी प्रज्ञा पांडेय की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है। इसके अलावा मुकेश शुक्ला, गौरव, अभिषेेक कुमार निवासी रामनगर, मानवेन्द्र निवासी फैजुल्लागंज समेत कई अन्य डेंगू पीड़ित मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में डेंगू के इलाज और जांच की कोई सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। सीएचसी की बात दूर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक तक में डेंगू मरीजों के लिए जरूरी प्लेटलेट्स तक उपलब्ध नहीं हैं। जिला अस्पताल में तो डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड में हड्डी रोग विभाग के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ऐसे में किसी डेंगू पीड़ित मरीज के आ जाने पर उसका इलाज करने की बजाए अस्पताल के डॉक्टर तत्काल उसके रेफर का पर्चा तीमारदार के हाथ में थमा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारी भी डेंगू प्रभावित इलाकों में इसकी रोकथाम को लेकर फागिंग कराना तो दूर साफ सफाई से लेकर एंटी लार्वा कार्रवाई को लेकर भी पूरी तरह उदासीन बने हैं।

इस संबंध में सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव का कहना है कि डेंगू रोग से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बेहतर इलाज देने का पूरा प्रयास कराया जा रहा है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डेंगू की एलाइजा जांच को लेकर हिंद और मेयो अस्पतालों से बात की जा रही है। जल्द ही जांच और इलाज की सुविधा और बेहतर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed