फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Orders have been issued for a reinvestigation into the assault and chain snatching case

Barabanki News: मारपीट व चेन छीनने के मामले में फिर से विवेचना के आदेश

Wed, 21 Jan 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Orders have been issued for a reinvestigation into the assault and chain snatching case
बाराबंकी। मारपीट और चेन छीनने के कथित मामले में पुलिस विवेचना से असंतुष्ट वादी की अर्जी पर अदालत ने किसी योग्य विवेचक से निष्पक्ष जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर निवासी प्रेम प्रकाश ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि तीन नवंबर 2024 को अशोक कुमार अपनी पत्नी और पुत्र आदि के साथ उनके दरवाजे पर आए और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान गले से चांदी की चेन भी छीन ली गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने उल्टे उनके खिलाफ साजिशन झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

मामले में 10 दिसंबर 2024 को अदालत ने क्रॉस केस दर्ज करने का आदेश दिया था। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी न तो निष्पक्ष और न ही तथ्यपरक विवेचना की गई और पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी, जिस पर वादी ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई पूरी करने के बाद सीजेएम सुधा सिंह ने शहर कोतवाल को निर्देश दिया कि वह स्वयं या किसी योग्य विवेचक से मामले की पुनः विवेचना कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed