{"_id":"6753584cfea8a891c6048fc4","slug":"order-to-register-a-case-against-negligent-assistant-teachers-barabanki-news-c-315-1-brp1007-129374-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लापरवाह सहायक अध्यापकों पर केस दर्ज कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लापरवाह सहायक अध्यापकों पर केस दर्ज कराने का आदेश
Sat, 07 Dec 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र हैदरगढ़ के दो सहायक अध्यापकों पर एसडीएम ने संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही बरतने पर एफआईआर के साथ निलंबन की कार्रवाई करने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलाया गया था। इस दौरान मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय किरसिया उत्तरी भाग पर तैनात सहायक अध्यापक पवन कुमार गुप्ता ने छह दिसंबर तक बीएलओ एप के माध्यम से फार्म छह के दो एवं फार्म सात के सात आवेदन पत्र ही अपलोड किए हैं।
वहीं टिकरहुआ पूर्वी भाग पर तैनात बीएलओ नीतेश कुमार सोनी ने फार्म छह व सात के दो-दो आवेदन पत्र ही फीड किए हैं। इसके बारे में कई बार दूरभाष पर सूचना भी दी गई लेकिन फिर भी फार्म फीडिंग का काम नहीं किया गया।
विज्ञापन
28 नवंबर को बीएलओ परिवर्धित करने एवं वेतन बाधित करने के आदेश पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर एसडीएम शम्स तबरेज खां ने बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने, निलंबन करने के आदेश देते हुए दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई न होने पर बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।