फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Opportunity till 25th July for admission in PG

Barabanki News: पीजी में प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक का मौका

Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Opportunity till 25th July for admission in PG
बाराबंकी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए पीजी कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 जुलाई कर दी है। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब वहां काउंसिलिंग प्रक्रिया 24 जुलाई के बाद शुरू होगी। जिले के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक की कुल 1,678 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन



जनेस्मा: 1202 सीटें रिक्त
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बीए में 720 सीटों के सापेक्ष 293, बीएससी में 300 सीटों के सापेक्ष 188 सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा बीबीए में 50, बीसीए में 53 सीटें खाली हैं। एमए अर्थशास्त्र में 79, शिक्षाशास्त्र में 54, अंग्रेजी में 80, हिंदी में 79, मध्यकालीन इतिहास में 80, समाजशास्त्र में 70, राजनीति शास्त्र में 80 सीटें रिक्त हैं। इनके अलावा एमएससी रसायन विज्ञान में 54 व जंतु विज्ञान में 42 सीटें खाली हैं। प्रो. सीताराम सिंह का कहना है कि डीएम के प्रयासों से महाविद्यालय प्रगति के पथ पर है। रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन



राजकीय महाविद्यालय हंसौैर: 228 सीटें रिक्त
टिकैतनगर क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय हंसौर में बीकॉम, बीए, बीएससी मिलाकर कुल 320 सीटें हैं। नए सत्र में अब तक 92 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। अभी भी 228 सीटें रिक्त हैं। यहां पर गणित का प्रोफेसर न होने से 40 सीटें रिक्त ही रहती हैं। मौजूदा समय में 305 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राचार्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यह महाविद्यालय है लेकिन बच्चों की अच्छी संख्या मिलेगी। अब तक 92 नए छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय महाविद्यालय हरख: स्नातक में 248 सीटें रिक्त
संतकवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय हरख में स्नातक पाठ्यक्रम में 480 सीटें हैं। अभी तक 232 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इनमें 169 छात्राएं हैंं। बीकाम की मेरिट जारी हो गई है। इसमें 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है जिनमें छह छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed