{"_id":"68acc70f6e5473a6ce0a0fba","slug":"operation-of-double-decker-buses-stuck-due-to-negligence-barabanki-news-c-315-1-brp1005-146365-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लापरवाही से अटका डबल डेकर बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लापरवाही से अटका डबल डेकर बसों का संचालन
Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले को मिली आठ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें अंतरजनपदीय बस स्टेशन पर छह माह से खड़ी खराब हो रही हैं। टीआर (टम्प्रेरी रजिस्ट्रेशन) के बाद भी लापरवाही के कारण एआरटीओ दफ्तर में स्थायी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण बसों का संचालन अटका पड़ा है। इससे अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों से सुविधाजनक सफर करने का यात्रियों का सपना भी पूरा नहीं हो रहा।
जिले के लिए पहले चरण में तीन और दूसरे चरण में पांच इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें आवंटित हुई थी। इन बसों को जिले में आए हुए छह माह का समय बीत गया है। इसके बावजूद परिवहन विभाग इनके संचालन की प्रक्रिया को अभी तक पूरा नहीं करा सका है। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों के संचालन के लिए आरएम कार्यालय लखनऊ से वन विभाग, लोक निर्माण , यातायात व बिजली सहित सात विभागों से एनओसी मांगी गई थी। इन सभी की ओर से एनओसी भी मिल चुकी है।
डिपो के वरिष्ठ निरीक्षक एके अवस्थी ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय को पत्र लिखकर सात बसों का टीआर (टम्प्रेरी रजिस्ट्रेशन) व फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए जो भी कागजात अधूरे है, उन्हें भी पूरा कराया जा रहा है। जल्द ही इन बसों को ले जाकर टीआर व फिटनेस की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ताकि इनका संचालन शुरू कराया जा सके।