{"_id":"5eea47398ebc3e43082bdaef","slug":"one-more-corona-case-found-barabanki-news-lko5264528126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरास समेत दो वार्ड किए गए सील, 32 को कराया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरास समेत दो वार्ड किए गए सील, 32 को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सिद्वौर कस्बे में एक और कोरोना का केस मिला है वहीं देररात मिले चार कोरोना मरीजों को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच रिपोर्ट में पाजिटिव पाए जाने के बाद सभी को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन कराते हुए जौरास समेत दो वार्डों को सील करा दिया गया है। इस तरह से जिले में 56 हॉटस्पॉट हो गए हैं तो मरीजों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच गई।
मंगलवार देररात आई जांच रिपोर्ट के अनुसार त्रिवेदीगंज के जौरास गांव के रहने वाले पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुुछ दिन पूर्व यह दंपति दिल्ली से वापस आया था। इस पर गांव की सीमाओं को सील करा दिया गया है और परिवार के 9 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा शहर के मोहल्ला शिवाजीपुरम में रहने वाले दो युवक हाल ही में दिल्ली से आए थे जांच रिपोर्ट में पाजिटिव पाए जाने के बाद सभी को चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के 13 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
वहीं बुधवार को सिद्वौर कस्बे के पश्चिम कटरा वार्ड निवासी एक युवक भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। यह युवक कुछ दिन पूर्व मुंबई से आया था। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद युवक को उपचार के चन्द्रा अस्पताल भेजा गया है तथा परिवार के 10 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए जौरास गांव सिद्वौर कस्बे और शहर के वार्ड को सील करा दिया गया है। वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है इसके साथ ही होम डिलीवरी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।