फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One lakh people faced power crisis for six hours

Barabanki News: एक लाख लोगों ने छह घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 26 Mar 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
One lakh people faced power crisis for six hours
फतेहपुर (बाराबंकी)। तेज हवाओं के चलते निंदूरा के पास पेड़ की डाल टूटकर बिजली के तार पर गिर पड़ी। इससे स्पार्किंग के साथ तार टूट गया। 33 हजार की लाइन का तार टूटने से कस्बा समेत 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली न मिलने से लगभग एक लाख लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह करीब छह बजे तेज हवाओं के चलते पेड़ की डाल गिरने से बिजली लाइन का तार टूट गया। इससे कस्बा फतेहपुर, इसेपुर, रसूलपुर, मीननगर, बसारा, इसरौली, विलौली, बड्डूपुर, मल्लावा, खिझना, शाहपुर, भगौली समेत करीब 50 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने पावर काॅर्पोरेशन से इसकी शिकायत की। पावर काॅर्पोरेशन के कर्मचारी चार घंट बाद पहुंचे। करीब छह घंटे बाद फाॅल्ट को दुरूस्त किया जा सका। एसडीओ सर्वेश कुमार का कहना है कि निंदूरा के पास फाॅल्ट होने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। तार को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed