फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

सड़क हादसों में मासूम की मौत, पांच गंभीर

Tue, 02 Aug 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहला हादसा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हुआ। सोमवार की सुबह असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के हकामी गांव निवासी गुरुदीन का 12 वर्षीय पुत्र राज अपनी बहन अपर्णा के साथ बुढ़वा बाबा दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर निवासिनी करीब क्षमा (32) व शकुंतला (41) भी मिल गए। सभी साथ में ही जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भानपुर चौराहे के पास तीनों एक ट्रक की चपेट में आ गए। तीनों का अस्पताल भेजा गया मगर राज ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दूसरा हादसा सफदरगंज क्षेत्र में हुआ। सफदरगंज-बदोसरायं रोड पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार केशवराम (45) व सुनील कुमार (40) घायल हो गए। दोनों बदोसरायं थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर गांव के निवासी हैं। गंभीर हालत में दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed