फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

हादसे में महिला की मौत, पति व पौत्र घायल

Wed, 15 Jun 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सैदनपुर (बाराबंकी)। तेज रफ्तार बाइक ट्रक को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर पलट गई। ऐसे में ट्रक के नीचे आई महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पति व पौत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आननफानन सीएचसी पहुंचाया। जहां पति की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहीं महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक को कब्जे में ले लिया। यह हादसा मंगलवार की दोपहर बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के मरकामऊ चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के अशोकपुर चाचू सरायं निवासी जंगबहादुर वर्मा अपनी पत्नी रेखा देवी (42) व पौत्र अर्पित (4) के साथ बाइक से जा रहे थे। रामनगर की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इसमें ट्रक के टायर के नीचे आई पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा जंगबहादुर व उसका पौत्र अर्पित घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे में घायल जंग बहादुर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल वाहन की टक्कर से महिला की मौत
नगर कोतवाली क्षेत्र में मामा के घर आई महिला की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के छाया राजकमल से पीरबटावन जाने वाले मार्ग पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास हुआ।

सोमवार को कस्बा व थाना जैदपुर के बड़ापुरा निवासी रोशन जहां पत्नी हाफिज इकबाल पीरबटावन मोहल्ले में रहने वाले अपने मामा के घर आई थी। देर शाम वह घर से निकली थी। इसी दौरान एक मालवाहन ने टक्कर मार दी। आननफानन उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed