{"_id":"620aadbc4dc0167f062d4b11","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko617844758","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में बहनोई के घर वापस लौट रहे एक युवक को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक घटनास्थल से थोड़ी दूर पर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम कस्बा इचौली के मोहल्ला मौलाना निवासी राम मनोज (22) अपने चाचा प्रकाश के साथ थाना क्षेत्र के ही दलसराय निवासी बहनोई नरेंद्र लोधी के घर से वापस बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में टिकैतनगर-रामनगर मार्ग पर दुल्हादेपुर के पास वह पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से राम मनोज ट्रक के नीचे चला गया। ट्रक का पहिया उसके चेहरे से होकर निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)