{"_id":"60fb11148ebc3e58193891de","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko588185967","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट/उधौली (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर 12 घंटों में दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। रामसनेहीघाट में अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि जैदपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हाईवे पर दिलोना बाईपास के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पाण्डेय ने बताया कि सड़क हादसे में मृत व्यक्ति भिखारी है।
जो अक्सर घूमता दिखता था। ऐसे में उसकी शिनाख्त हो पाना संभव नहीं है। वहीं हाईवे पर दूसरी घटना अहमदपुर टोल प्लाजा के पास हुई। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निबहा के निकट बीती रात करीब 10 बजे एक खराब ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन
इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से तेज टक्कर मार दी। हादसे में बाराती, दिलदार, शिवपाल व अशोक पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बारे में अहमदपुर चौकी प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइकों में टक्कर में दो घायल
जैदपुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जैदपुर से भानमऊ मार्ग पर नेपालगंज पेट्रोल पंप के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इस हादसे में चांदबाबू व शाहबे आलम नाम के दो युवक घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)