फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died from fever

बुखार से बालिका की मौत, 28 मिले पीड़ित

Fri, 04 Nov 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
one died from fever
बाराबंकी। बुखार की चपेट में आकर एक बालिका की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि डेंगू और बुखार से करीब 28 लोग पीड़ित पाए गए हैं। उन्हें उपचार के लिए परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। उधर मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक वार्ड फुल हो चुके हैं। ज्यादातर मरीज लखनऊ के निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सत्यप्रेमी नगर निवासी सतीश मौर्या की भतीजी इच्छा मौर्या (12) की बृहस्पतिवार को लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सतीश ने बताया कि तेज बुखार होने पर उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं डेंगू और बुखार के लक्षण पाए जाने पर बृहस्पतिवार को शहाबपुर निवासी मंतसा, सत्यप्रेमी नगर निवासी सरोज तिवारी, जलालपुर निवासी प्रेमा, घंटाघर निवासी बादशाह अली, आरती सिंह, बंकी रानिका, रेलवे स्टेशन निवासी सत्यम, लखपेड़ाबाग के सलीम, मधु गुप्ता, सुनीता सिंह, सैदनपुर की किरन, नाका पैसार की सुमन, आजाद नगर के आकाश, दशहराबाग के शफाक अली, रामनाथ मौर्य, हैदरगढ़ के कुरैशी मोहल्ला के अरमान, नसीर और रईस समेत करीब 28 लोगों को डेंगू और बुखार की पुष्टि होने पर परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में बनाए गए डेंगू और बुखार के वार्ड भी मरीजों से भर गए हैं। इससे ज्यादातर गंभीर मरीजों को लखनऊ रेफर किया जा रहा है। मगर जिम्मेदार विभाग तमाम प्रयासों के बाद भी इस रोग पर नियंत्रण नहीं लगा पा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार का कहना है कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में 10 बेड बढ़ा दिए गए हैं। निजी अस्पतालों को भी बेड़ बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम और बीडीओ ने किया निरीक्षण
एसडीएम रामनगर तान्या सिंह ने कस्बे के कई वार्डों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई में और तेजी लाने के निर्देश सफाई कर्मियों को दिए। वहीं बीडीओ मसौली डॉ. संस्कृता मिश्रा ने डेंगू की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत बांसा व अमदहा, मसौली में हो रहे सफाई कार्य का जायजा लिया और युद्ध स्तर पर साफ सफाई कराने के साथ साथ एंटीलार्वा एवं फ़ॉगिंग कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed