{"_id":"636412b9f4ecd97a9650d8bd","slug":"one-died-barabanki-news-lko655491949","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरी, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के मोहल्ला मालिकाना में बुधवार रात दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक अधेड़ घायल हो गया। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सतरिख कस्बे के मालिकाना में हनुमान प्रसाद (55) के मकान में एक कच्ची दीवार थी तो पक्की ईंटों से बनी एक दीवार के पास ही बनी थी। रोज की तरह से बुधवार को भी हनुमान पक्की दीवार के पास सोया था। जबकि उसकी पत्नी व चार बच्चे अंदर कोठरी में सो रहे थे। देर रात कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिरी तो उसका मलबा पक्की दीवार पर आ गया।
दबाव झेल न पाने के कारण पक्की दीवार भी गिर गई। इसके मलबे में अधेड़ दब गया। रात में ही चीख-पुकार के दौरान स्थानीय लोगों ने मलबे से अधेड़ को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां हनुमान की मौत हो गई। यहां परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हनुमान की मौत से उसकी पत्नी व चार बच्चे बेसहारा हो गए हैं। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।