{"_id":"604bb9368ebc3e5918521b3c","slug":"one-died-barabanki-news-lko569256421","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलैंड मशीन की चपेट में आए घायल श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलैंड मशीन की चपेट में आए घायल श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। पोकलैंड मशीन की चपेट में आकर घायल श्रमिक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पंद्रह दिन पहले घटना के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया था। घायल मजदूर की पत्नी ने थाना पुलिस से शिकायत कर चालक व सुपरवाइजर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरांय पांडेय गांव निवासी पंकज बीती 25 फरवरी को सरांय पांडेय गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मजदूरी करने गया था। वहां मिट्टी खनन में लगी पोकलैंड मशीन का तेल समाप्त होने पर उसमें तेल डाल रहा था। इसी दौरान पोकलैंड मशीन स्टार्ट कर चला देने पर मजदूर नीचे गिर गया और मशीन की चपेट आकर घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ ले जाया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक मजदूर की पत्नी रचना वर्मा ने बताया कि इनके वहां मिट्टी खनन में लगी पोकलैंड मशीन बंद होने पर सुपरवाइजर सुनील ने तेल डालने के लिए ऊपर चढ़ा दिया और चालक अशोक ने मशीन स्टार्ट कर चला दी। घटना के बाद कई बार थाने में तहरीर देकर इन दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मौत होने के बाद शुक्रवार को फिर से पुलिस को तहरीर दी है जिसमें सुपरवाइजर व चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।