{"_id":"5d2cc9b18ebc3e6c9568d863","slug":"one-arrested-barabanki-news-lko4709155139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मवेशी बंद करने में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मवेशी बंद करने में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के दुर्गापुर नौबस्ता गांव के स्कूल में मवेशियों को बंद करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति भंग करने की आशंका में गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कूल के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर 11 नामजद व 100 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
ग्राम दुर्गापुर नौबस्ता के स्कूल में रविवार को ग्रामीणों ने दर्जनों छुट्टा मवेशियों को बंद कर दिया था। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक मुन्नीलाल ने 11 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया। गांव के मनीष, आकाश कुमार, सौरभ, ध्रुव, पुनीत, रामकुमार सिंह, मट्टर सिंह, दयाशंकर, रमेश वर्मा, अनिल कुमार और विकास सिंह को नामजद किया गया। इनमें छंगेपुर निवासी रामकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर रायपुर के प्राइमरी स्कूल में 10 जुलाई को छुट्टा मवेशियों को बंद करने के मामले में लेखपाल कुलवंत सिंह ने गांव के आकाश, साकेत मिश्रा, बाबूराम, केदार शुक्ला, राधेश्याम, गिरीश, साजिद, गुड्डू, सत्यवान, सतीश आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि दो मामलों में 21 नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें एक आरोपी को जेल भेजा गया है।