फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One and half year old innocent child bitten by dog, serious

Barabanki News: डेढ़ साल के मासूम को कुत्ते ने नोचा, गंभीर

Mon, 09 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
One and half year old innocent child bitten by dog, serious
घायल मासूम अक्षत।  स्रोत - परिजन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार शाम कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे को नोच डाला। मासूम को केजीएमयू रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने हमला बोलने वाले कुत्ते को घेरकर मार डाला है।
विज्ञापन


खजुरी गांव निवासी उत्तम तिवारी का डेढ़ वर्षीय पुत्र अक्षत शनिवार शाम घर के सामने दरवाजे पर खेल रहा था। उसी बीच कुत्तों का झुंड आ गया। झुंड में से एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे को नोचने लगा। बच्चे की चीख सुनकर दौड़े परिजनों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन आनन-फानन मासूम को लेकर सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत गंभीर होने पर केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया जहां इलाज चल रहा है। उत्तम ने बताया कि बेटे को छह टांके लगे हैं, सर्जरी हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed