फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   On Vaishakh Purnima, devotees gathered for Jalabhishek at Shrilodheshwar

Barabanki News: वैशाख पूर्णिमा पर श्रीलोधेश्वर में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 13 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
On Vaishakh Purnima, devotees gathered for Jalabhishek at Shrilodheshwar
रामनगर (बाराबंकी)। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर रामनगर तहसील स्थित प्रसिद्ध शिव तीर्थ स्थल श्रीलोधेश्वर महादेवा मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भोर की आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, समी, धतूरा, पुष्प, अक्षत, कमल, बेलपत्र, और भांग आदि से अभिषेक किया। शृंगार पूजन का यह सिलसिला सुबह पांच बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन को गर्भगृह में शिवलिंग के चारों ओर कटघरा लगवाना पड़ा ताकि भीड़ को नियंत्रित कर सुगम तरह से दर्शन पूजन कराया जा सके। पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन जब सोमवार का योग बनता है, तब भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed